भाजपा नेता की गुंडई ! दुकानदार ने चाट के पैसे मांगें तो जड़े थप्पड़ (video)

Edited By meena, Updated: 14 Nov, 2024 06:56 PM

सत्ताधारी भाजपा नेताओं की दबंगई के मामले आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के जबलपुर ताजा मामला सामने आया है...

जबलपुर (विवेक तिवारी) : सत्ताधारी भाजपा नेताओं की दबंगई के मामले आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के जबलपुर ताजा मामला सामने आया है। जहां चाट के पैसे मांगने पर भाजपा नेता ने न सिर्फ दुकानदार के साथ गाली गलौज की, बल्कि उसे एक के बाद एक थप्पड़ भी जड़ दिए। घटना के वक्त उनके साथ भाजपा के एक पार्षद भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने भी भाजपा नेता को टोका नहीं न ही गुंडागर्दी पर कोई सवाल उठाया। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो गुरुवार को सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होने लगा है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, घटना गढ़ा थाना अंतर्गत श्री कृष्ण परिसर की है। जहां भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा ने चाट दुकानदार से मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्होंने चाट वाले से गाली गलौज भी किया है। बताया जाता है कि, पहले तो अनिल वर्मा ने दुकान पर चाट खाई, बाद में जब वो वहां से जाने लगे तो दुकानदार ने उनसे खाई गई चाट के पैसे मांग लिए। इसपर अनिल वर्मा दुकानदार पर भड़क गए और उन्होंने उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। बीजेपी नेता अनिल वर्मा के साथ बीजेपी पार्षद पति भी मौके पर मौजूद रहे। जहां भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!