MP में BJP को बड़ा झटका, पार्टी से नाराज दो नेता थामने जा रहे है कांग्रेस का हाथ

Edited By meena, Updated: 28 Feb, 2020 10:41 AM

bjp leaders will join congress

मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है। बीजेपी के दो नेता पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि इंदौर से भाजपा के दो पूर्व पार्षद शंकर यादव और उस्मान पटेल कांग्रेस में शामिल होंगे। निकाय चुनाव से पहले ये बीजेपी को...

इंदौर: मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है। बीजेपी के दो नेता पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंदौर से भाजपा के दो पूर्व पार्षद शंकर यादव और उस्मान पटेल कांग्रेस में शामिल होंगे। निकाय चुनाव से पहले ये बीजेपी को बड़ा झटका माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो शंकर यादव पार्टी से नाराज चल रहे है इसलिए उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करने का मन बनाया है। वे आज सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। इस, खबर के बाद बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुट गई भाजपा नेताओं ने उनसे मिलने का प्रयास किया, लेकिन यादव उनसे नहीं मिले। शुक्रवार को पूर्व मेयर मालिनी गौड़ ने भी उनसे चर्चा की और फैसला बदलने को कहा लेकिन यादव को मनाने में नाकाम रहीं।

PunjabKesari


बताया जा रहा है कि छह माह पहले यादव के भाईयों को कुख्यात गुंडे गुल्टू हत्याकांड में आरोपी पाया गया था। यादव चाहते थे कि भाजपा नेताओं की तरफ से उन्हें मदद मिले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनके दोनों भाईयों को जेल हो गई। वही पूर्व पार्षद उस्मान पटेल शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे है। उन्होंने सीएए का विरोध किया था। मुख्यमंत्री कमल नाथ की मौजूदगी में वे समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पटेल ने बताया कि उन्होंने सीएए के विरोध में भाजपा पार्टी छोड़ी थी। कांग्रेस पार्टी भी इस कानून के समर्थन में नहीं है, इसलिए मैंनै कांग्रेस को राजनीति के लिए चुना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!