Edited By Vikas kumar, Updated: 11 Jan, 2019 12:00 PM
ट्रेलर रिलीज होने के बाद से विवादों में घिरी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी ''The Accidental Prime Minister'' फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो गई। लेकिन इसको लेकर विवाद की स्थि
इंदौर: ट्रेलर रिलीज होने के बाद से विवादों में घिरी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी 'The Accidental Prime Minister' फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो गई। लेकिन इसको लेकर विवाद की स्थिति फिर से देखी जा रही है। इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस फिल्म को देखने के लिए ढोल नगाड़ों के साथ मल्हार मॉल पहुंचे। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस वालों में झड़प भी देखी गई। बड़ी संख्या में पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं के सिनेमाघर में घुसने पर बवाल मच गया।
बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस और एनएसयूआई के द्वारा फिल्म देखने पर विरोध की घोषणा की गई थी। इसके चलते बड़ी संख्या में पुलिस ने सिनेमाघरों के बाहर मोर्चा संभाला हुआ है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू किए गए हंगामे के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। आपको बता दें कि फिल्म 'The Accidental Prime Minister'आज रिलीज हो गई है। इसमें अभिनेता अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के रोल में नजर आएंगे।