Breaking News: बारातियों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, हुई चार मौतें; शादी की खुशीयां मातम में बदली

Edited By Vandana Khosla, Updated: 04 May, 2026 10:48 AM

breaking news car carrying wedding guests crashes

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां बारातियों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। घटना में चार युवकों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि दो अन्य...

CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां बारातियों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। घटना में चार युवकों की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में हुई है। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधा नदी में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में 6 युवक सवार थे। सभी कार सवार यहां पंडरिया में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसके बाद सुबह घर वापिस लौट रहे थे। तभी अचानक उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना में 4 युवकों की मौके पर मौत हुई है। जबकि दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बताई गई है।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान अरमान खान, सौंफ, अनस और कौनेन के रूप में हुई है। जबकि घायलों में जुनैद रज़ा और आरज़ू खान शामिल हैं। सभी रायपुर और बिरगांव क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिजनों में कोहराम मच गया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!