बेटे के चोरी के मामले में जेल जाने से नाराज व्यक्ति ने थाने में खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Oct, 2026 10:28 PM

katni dalpat patel dies after fire incident at kuthla police station

मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। कुठला थाना परिसर में शुक्रवार को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले दलपत पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कटनी। (संजीव वर्मा): मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। कुठला थाना परिसर में शुक्रवार को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले दलपत पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के मुताबिक, दलपत पटेल का बेटा चोरी के एक मामले में जेल में बंद है। वहीं, इसी मामले में उनकी पत्नी को भी आरोपी बनाए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दलपत पटेल नाराज थे।

इसी दौरान शुक्रवार को वह कुठला थाना परिसर पहुंचे और कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और गंभीर रूप से झुलसे दलपत पटेल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

हालांकि, उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दलपत पटेल ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!