खेत में किसान को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Oct, 2026 07:42 PM

chhatarpur farmer dies after snake bite

मध्य प्रदेश के छतरपुर के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई।

छतरपुर: (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। जहरीले सांप के डसने के बाद किसान की हालत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामला किशनगढ़ थाना क्षेत्र के नगदा गांव का है। गांव निवासी 57 वर्षीय दशरथ यादव अपने खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दशरथ यादव को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दशरथ यादव को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!