Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Oct, 2026 04:27 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। बताया गया कि सभी यात्री गंगरेल से...
CG desk: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। बताया गया कि सभी यात्री गंगरेल से दर्शन कर लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना भटगांव रोड के पास हुई है। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान वाहन में 40 से अधिक लोग सवार थे। हादसे में 25 से अधिक लोग घायल हुए है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, गंगरेल से दर्शन कर लौटते समय भटगांव रोड के पास यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
आनन-फानन में घायलों को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में महिला, पुरुष और बच्चों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।