MP में भीषण हादसा! छात्र-छात्राओं से भरी बस हादसे का शिकार, 20 से अधिक बच्चे थे सवार; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Oct, 2026 02:38 PM

horrific accident in mp bus carrying students meets with

MP desk: मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र में मंगलवार सुबह चुनागोसाई गांव के पास शारदा पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। बस में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। दुर्घटना में तीन-चार बच्चों को मामूली खरोंचें और...

MP desk: मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के चिचोली क्षेत्र में मंगलवार सुबह चुनागोसाई गांव के पास शारदा पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी। बस में 20 से अधिक बच्चे सवार थे। दुर्घटना में तीन-चार बच्चों को मामूली खरोंचें और चोटें आईं, जबकि किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची।

जानकारियों के अनुसार, बस चुनागोसाई गांव में शिव मंदिर के पास पहुंची थी, तभी उसका स्टीयरिंग फेल हो गया। चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे गड्ढे को पार करते हुए खेत में जा घुसी। घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बैतूल के एसडीएम अभिजीत सिंह और चिचोली के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

प्रारंभिक जांच में स्टीयरिंग फेल होना हादसे की वजह माना जा रहा है। अधिकारियों ने बस की तकनीकी स्थिति और फिटनेस की जांच कराने की बात कही है। घटना के बाद अभिभावकों ने बस की जर्जर हालत को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि बस बदलने की मांग पहले भी स्कूल प्रबंधन से की गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अभिभावकों ने बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई और बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। प्रशासन के अनुसार, फिटनेस जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!