राज्य में अचानक तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले! आदेश जारी, प्रशासन में बड़ा फेरबदल

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Nov, 2026 05:01 PM

chhattisgarh 9 tehsildars transferred new postings announced

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजस्व विभाग के प्रशासनिक कामकाज में बदलाव किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजस्व विभाग के प्रशासनिक कामकाज में बदलाव किया गया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में संशोधन करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को अलग-अलग तहसीलों और कार्यालयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रशासन की ओर से यह बदलाव राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण और संबंधित अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट मिलने के बाद किया गया है। इसके बाद जिला स्तर पर राजस्व अधिकारियों के दायित्वों का नए सिरे से निर्धारण किया गया।

PunjabKesari

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार अमित केरकेट्टा को तहसीलदार रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रेरणा सिंह और सौरभ चौरसिया को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह जयेन्द्र सिंह को तहसीलदार खोरपा (अभनपुर) बनाया गया है, जबकि राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सृजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर के रूप में नई पदस्थापना दी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश

कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव का उद्देश्य राजस्व संबंधी कार्यों के संचालन और तहसीलों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के कार्य विभाजन में किए गए इस संशोधन के बाद अब संबंधित क्षेत्रों में राजस्व कार्यों का संचालन नई व्यवस्था के तहत होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!