ऑन ड्यूटी सीआरपीएफ के जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से मारी गोली

Edited By meena, Updated: 25 Oct, 2024 03:57 PM

chhattisgarh crpf jawan commits suicide with service rifle

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली...

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के 199 वीं बटालियन मुख्यालय पातरपारा भैरमगढ़ में तैनात प्रधान आरक्षक पवन कुमार ने बृहस्पतिवार को अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पवन कुमार बटालियन मुख्यालय के टावर मोर्चा नंबर दो में तैनात था। ड्यूटी के दौरान कल दोपहर 12 बजे उसने खुद को गोली मार ली।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पवन कुमार रेवाड़ी, हरियाणा का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कुमार की आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मृत जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया है। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!