‘हमारा लक्ष्य जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाना’, प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का बड़ा बयान

Edited By meena, Updated: 28 Sep, 2026 08:33 PM

chhattisgarh state in charge sukhdev bhagat attacks the bjp

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय प्रभारी सचिव एस.ए. सम्पत कुमार...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, राष्ट्रीय प्रभारी सचिव एस.ए. सम्पत कुमार, जरिता लेतफ्लांग, विजय जांगिड़ की उपस्थिति में प्रदेश कार्यकारणी की तथा विभाग, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक तथा अनुशासन समिति की बैठक लिया तथा विभिन्न सांगठनिक विषयों पर चर्चा किया। उन्होंने कार्यकारणी तथा मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्षों से उनके काम काज की विस्तृत जानकारी लिया। बैठक के प्रारंभ में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकारणी के पिछले महिनों तक के कामों का जानकारी ली। उन्होंने आने वाले महिनों में कार्यकारणी की कार्ययोजना की भी जानकारी दिया।

PunjabKesari

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि आप सबने जमीनी सुझाव दिया है। सबके दीर्घ अनुभव और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हमें आने वाले हमारा लक्ष्य प्रदेश की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाना है। 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की असीम संभावना है, राज्य में भाजपा की सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है। बिजली के मुद्दों, स्मार्ट मीटर से मची लूट, राज्य के जल, जंगल, जमीन की बंदरबांट, बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जायेंगे। प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूत है तथा हमारा कार्यकर्ता, नेता सक्रिय है। हम प्रदेश से जनविरोधी सरकार को उखाड़ने को तत्पर है। जनता भी कांग्रेस की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है।

PunjabKesari

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, अंबिका मरकाम, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, दीपक मिश्रा, नीरेश ठाकुर, वासुदेव यादव, थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, आरती सिंह, फूलकेरिया भगत, सकलेन कामदार, जितेन्द्र साहू, द्वितेन्द्र साहू, सीमा वर्मा, पियूस कोसरे कन्हैया अग्रवाल, शाहिद खान, दीपक दुबे, सुबोध हरितवाल, सदस्य कार्यसमिति लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, गंगा पोटाई, भोलाराम साहू, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की बैठक प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सेवादल प्रमुख अरूण ताम्रकार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अमीन मेमन, कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, प्रदेश कांग्रेस आर.टी. आई अध्यक्ष नितिन सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित  विभाग अध्यक्ष निर्मल कोसरे, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विभाग अध्यक्ष चातुरी नंद, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पिछड़ा विभाग अध्यक्ष केशव चंद्राकर, पिछड़ा विभाग कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस सूचना प्रोद्यौगिकी अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, प्रदेश कांग्रेस असंगठित कामगार कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक बोरकर, प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विभाग इंदरीश गांधी। प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. अहमद, प्रदेश कांग्रेस अंसगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रदेश कांग्रेस लोक कला विभाग अध्यक्ष प्रशांत नीरज, प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, कनेक्ट सेंटर की बैठक में चेयरमेन दीपक मिश्रा, को-चेयरमेन पल्लवी सिंह, को-चेयरमेन अशोक चर्तुवेदी, सदस्य कामरान अंसारी, शीतल कुलदीप, अमितेष भारद्वाज, प्रेमलता बंजारे, अंशुल मिश्रा, दिनेश निर्मलकर, बंशी कन्नौजे, मनेाज सोनकर, माधव छुरा, गीता सिंह, लक्ष्मी देवांगन, कविता शर्मा, जयप्रकाश साहू, सुरेखा वर्मा, अनुशासन समिति की बैठक में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जे.पी श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व निगम अध्यक्ष धनेश पाटिला, महामंत्री दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!