सागर में सीएम का बड़ा ऐलान, आचार्य विद्यासागर जी महाराज के नाम पर खुलेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज...

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Mar, 2024 06:48 PM

chief minister made many big announcements in sagar

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण और जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है।

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण और जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। प्रदेश के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया और सागर में जैन संत आचार्य विद्यासागर जी के नाम पर  आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा की। साथ ही कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। 

PunjabKesari

जैन संत के नाम से होगा आयुर्वेदिक कॉलेज 

एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की जैन तीर्थक्षेत्र चंद्रगिरी डोंगरगढ़ में स्थित समाधि के दर्शन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए थे। और आज सागर में बनने वाले आयुर्वेदिक कॉलेज को उनके नाम से करने की घोषणा की है। जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज, जैन समाज के नहीं, बल्कि पूरे भारत और विश्व के संत थे, जिन्होंने जगत के कल्याण की कामना हमेशा की है।"कल मैंने डोंगरगढ़ पहुंच कर आचार्य श्री की समाधि स्थल के दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आज मैं घोषणा करता हूं कि सागर में बनने वाले नये आयुर्वेदिक कॉलेज का नाम "आचार्य विद्यासागर जी महाराज" के नाम पर होगा। मख्यमंत्री की इस सौगात से समूचे जैन समाज में हर्ष है। 

PunjabKesari

रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय का शुभारंभ 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा हमारी सरकार ने शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी अवंतीबाई लोधी जी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की है। हमने नई शिक्षा नीति लागू की है। नई शिक्षा नीति में वह सब जोड़ा गया है जिसके कारण से अतीत का गौरवशाली पृष्ठ मजबूत हुआ। अगले इसी सत्र से हमारा विश्वविद्यालय काम काज करना शुरू करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों के बेहतर भविष्य को अंकित करते हुए कहा कि यहां के बच्चे जो- जो पाठ्यक्रम चाहेंगे वह सारे के सारे पाठ्यक्रम रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय में खोले जाएंगे। सागर ने शिक्षा के मामले में प्रदेश का ही नहीं पूरे देश का नेतृत्व किया है। सागर को हम वह गौरव दिलाकर रहेंगे।

PunjabKesari

संत रविदास स्मारक स्थल पर सड़क निर्माण की घोषणा 

 

कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर के बडतूमा में बन रहे संत रविदास जी महाराज के स्मारक स्थल का निरीक्षण किया एवं रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।  कार्यक्रम में सम्बोधन के दौरान उन्होंने सड़क की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि रविदास जी महाराज के स्मारक स्थल पर सड़क की कमी है। निश्चित रूप से रविदास जी महाराज के उस स्थान पर सड़क के निर्माण की घोषणा करता हूं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मकरोनिया महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्ष बनाने एवं केसरी महाविद्यालय में साइंस का कोर्स भी खोले जाने के साथ ही बंडा महाविद्यालय को आने वाले समय में स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रूप में पहचाने जाने की भी घोषणा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!