डिंडौरी हादसे पर सीएम मोहन ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान...

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Feb, 2024 10:15 AM

chief minister mohan yadav expressed grief over dindori accident

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में हुए हादसे पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में हुए हादसे पर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही घायलों का बेहतर इलाज हो इसके लिए प्रशासन को मुख्यमंत्री ने निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी है।


मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। 

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घटना में  हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह 4 बजे मध्य प्रदेश के डिंडौरी में पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!