सिविल अस्पताल खुद बीमार,कैसे होगा मरीज़ों का इलाज

Edited By suman, Updated: 01 Sep, 2018 02:28 PM

civil hospital itself ill how will patients cure

मरीजों का इलाज तो दूर की बात है त्योंथर का सिविल अस्पताल खुद बीमार है। महिला मरीजों को न तो बिस्तर मिल रहा और न ही अन्य सुविधाएं। जिससे मरीज काफी परेशान हैं। इलाज के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है। डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं रहते, जिससे...

रीवा : मरीजों का इलाज तो दूर की बात है त्योंथर का सिविल अस्पताल खुद बीमार है। महिला मरीजों को न तो बिस्तर मिल रहा और न ही अन्य सुविधाएं। जिससे मरीज काफी परेशान हैं। इलाज के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है। डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं रहते, जिससे अस्पताल स्टॉफ भी मनमानी कर रहा है। प्रशासन द्वारा जहां प्रसूताओं के सुरक्षित प्रसव एवं स्वस्थ्य जच्चा-बच्चा के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं।
PunjabKesariवहीं त्योंथर सिविल अस्पताल में महिला मरीजों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यहां तक कि वार्ड में प्रसूता महिलाओं को बिस्तर व चद्दर तक नहीं मिल रही है। वे खाली बेड पर नवजात बच्चों को लेकर लेटी रहती हैं। परिजन घर से खाना-नाश्ता और चद्दर लाते हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें काफी समय से उपस्थिति रजिस्टर कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। कर्मचारी भी मनमानी रूप से अस्पताल आते-जाते रहते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!