CM कमलनाथ बोले, 'यूपी-बिहार नहीं स्थानीय युवाओं का नौकरी पर पहला हक'

Edited By suman, Updated: 18 Dec, 2018 05:44 PM

cm kamal nath says up bihar does not have

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने पद संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालते ही कमलनाथ ने निवेश को प्रोत्साहन देने वाली योजना की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग बेरोज़गार रह जाते हैं, जबकि...

भोपाल: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने पद संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालते ही कमलनाथ ने निवेश को प्रोत्साहन देने वाली योजना की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग बेरोज़गार रह जाते हैं, जबकि यूपी-बिहार के लोग नौकरियां ले जाते हैं। सीएम ने शर्त रखी कि वे निवेशकर्ता कंपनी को इन्सेटिव (प्रोत्साहन) तभी देंगे, जब कंपनी मध्य प्रदेश के 70 प्रतिशत कर्मचारियों को रोजगार दें। 

PunjabKesari
 

सोमवार को सीएम पद की शपथ लेने के तीन घंटे के अंदर कमलनाथ ने अपने चुनावी वादों पर अमल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने पद संभालने के तीन घंटे के भीतर ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया। अभी किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया है। इससे 40 लाख किसानों को फायदा होगा। कमलनाथ ने ऐलान किया कि राज्य में चार गारमेंट पार्क खोले जाएंगे। इससे प्रदेश में विकास की गति तेज होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!