CM मोहन ने पलटा शिवराज सिंह का फैसला, दोबारा शुरू होगा CPA

Edited By meena, Updated: 31 Aug, 2024 12:17 PM

cm mohan overturned shivraj singh s decision

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में बंद कर दी गई CPA...

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में बंद कर दी गई CPA (राजधानी परियोजना प्रशासन) को फिर से शुरू करने जा रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज शनिवार को केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से सौजन्य भेंट की और उनके मंत्रालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि भोपाल नगर में राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) सड़कों, पार्कों और भवनों के निर्माण, विकास और रखरखाव के अलावा नजूल भूमि की सुरक्षा और विकास के कार्य करने वाली संस्था रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री से इस संस्था को पुनर्जीवित करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया जिससे भविष्य में सीपीए पुनः भोपाल शहर की विकास गतिविधियों में योगदान दे सके। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में राज्य शासन को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!