बैतूल में हाई जोश में CM मोहन, बोले- मध्य प्रदेश में हम सबसे अच्छी स्थिति में, जीतेंगे 29 की 29 सीटें

Edited By meena, Updated: 04 Apr, 2024 06:36 PM

cm mohan s big statement in betul

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को बैतूल पहुंचे। बैतूल में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डीडी उइके के नामांकन के बाद मीडिया...

बैतूल(विनोद पातरिया): मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार को बैतूल पहुंचे। बैतूल में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डीडी उइके के नामांकन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि पूरा देश मोदीमय हुआ है। मध्यप्रदेश में हम सबसे अच्छे स्थिति में हैं। हम 29 में से 29 सीटे जीत रहे हैं। बैतूल में बीजेपी पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोहन यादव ने कहा कि उनके कई लोग कोई जेल में है तो कोई बेल पर है। जो हार रहे हैं वो ईवीएम को दोष देते हैं। पीएम मोदी ने कहा है जो भ्रष्टाचार करेगा वह नहीं बचेगा।

PunjabKesari

राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर बनने नहीं दिया। हमेशा वकील लाकर अड़ंगे लगाते रहे। हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सिपाही है। दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र को सबसे मजबूत हाथ में देना है। सबसे मजबूत हाथ उनकी है जिनकी 56 इंच की छाती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अबकी बार 400 सौ पार का नारा संसद में भी गूंज रहा।

PunjabKesari

BJP में शामिल हो गए सुनील शर्मा, सीएम ने दिलाई सदस्यता

कमलनाथ के कट्टर समर्थक सुनील गुड्डू शर्मा ने कल कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए। वही आमला की पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता बेले ने भी आज कांग्रेस का साथ छोडक़र भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया और वे भी मुख्यमंत्री के मंच पर दिखाई दी। दोनों को ही मुख्यमंत्री ने भाजपा का अंगवस्त्र पहनाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!