‘पटाखे जलाने से रोकना अनुचित’ इंदौर में हुए बवाल पर CM मोहन का बड़ा बयान, कहा- उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटेंगे

Edited By meena, Updated: 02 Nov, 2024 01:38 PM

cm mohan s big statement on the riot in indore

दीपावली पर पटाखे फोड़ने को हुए विवाद पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं...

भोपाल (विनीत पाठक) : दीपावली पर पटाखे फोड़ने को हुए विवाद पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दीपावली के अवसर पर इंदौर से जानकारी आयी कि वहां एक स्थान पर कुछ बच्चों एवं अन्य लोगों को पटाखे जलाने से रोका गया, जो अनुचित है। कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास नहीं कर सकता। यदि कोई अपने हाथ में कानून लेता है तो वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी धर्मों का पूर्ण सम्मान है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार सभी राज्यों में सुशासन के लिए जानी जाती है। शासन की व्यवस्था प्रभावी होने पर कोई व्यक्ति कानून हाथ में नहीं ले सकता। किसी को पटाखे जलाने से नहीं रोका जा सकता। ऐसे उपद्रवी तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में इंदौर में उन लोगों को उसी स्थान पर पटाखे जलाने का अवसर दिया गया, जिन्हें पटाखे जलाने से रोका गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने दायरे में रहकर सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

बता दें कि कल इंदौर में एक पक्ष ने बच्चों को पटाखे चलाने से रोक दिया। इस पर दूसरे पक्ष ने मस्जिद और कुछ घरों पर पत्थरबाजी कर दी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और कई वाहनों में तोड़ फोड़ की गई और आग लगा दी गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!