कांग्रेस विधायक के जवान बेटे के अचानक निधन से CM मोहन भी दुखी, घर पहुंचकर बंधाया ढांढस

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Nov, 2026 03:43 PM

cm mohan yadav visits grieving mla s family

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर राजस्थान के झालावाड़ जिले के रतनपुरा गांव पहुंचे।

आगर मालवा। (सय्यद जाफर हुसैन):  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर राजस्थान के झालावाड़ जिले के रतनपुरा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने सुसनेर विधायक भैरों सिंह परिहार (बापू) के निज निवास पर पहुंचकर उनके सुपुत्र स्वर्गीय गजेंद्र सिंह परिहार (बबलू बना) के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय गजेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, आगर विधायक माधव सिंह मधु गहलोत, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, मयंक राजपूत, प्रेम नारायण यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम कमल मंडलोई और एसडीओपी नीलम बघेल सहित आगर एवं झालावाड़ जिले के अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक रामलाल मालवीय ने भी दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले रविवार सुबह मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं पूर्व विधायक रामलाल मालवीय भी रतनपुरा पहुंचे। उन्होंने विधायक भैरों सिंह परिहार के सुपुत्र स्वर्गीय गजेंद्र सिंह परिहार (बबलू बना) के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!