Edited By meena, Updated: 02 Nov, 2019 12:12 PM
दुबई में आयोजित होने वाली बिजनेस लीडरशिप फोरम में मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ भी शामिल होंगे। छह नवंबर को होने वाली इस बिजनेल लीडरशिप के आयोजन का नेतृत्व संयुक्त अरब अमीरात के कैबिनेट सदस्य और टॉलरेन्स...
भोपाल: दुबई में आयोजित होने वाली बिजनेस लीडरशिप फोरम में मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ भी शामिल होंगे। छह नवंबर को होने वाली इस बिजनेल लीडरशिप के आयोजन का नेतृत्व संयुक्त अरब अमीरात के कैबिनेट सदस्य और टॉलरेन्स मंत्री शेख नाहयान मुबारक अल नाहयान करेंगे। वहीं यह भारत के लिए भी गौरव की बात है कि इस कार्यक्रम में भारत को केंद्र में रखा गया है। ऐसे कार्यक्रमों से दोनों देशों में व्यापारिक संबंध बढ़ने के साथ-साथ परस्पर संबंध भी मजबूत होते हैं। इस लिहाज से यह कार्यक्रम बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बिजनेस लीडर अवार्ड दिया जाएगा और बिजनेस लीडरशिप मैगजीन का विमोचन भी होगा। इसमें दुनियाभर के शीर्ष उद्योगपति भी शामिल होंगे। इनमें डॉ. मूलयानी इन्द्रावती, डॉ. मायथा सलेम अल शम्सी, एंग मोहम्मद अहमद बिन अब्दुल अजीज अल शीही, राजीव के. लूथरा, डॉ. तौफिक बिन फवजान अल राबिया, गोपीचंद हिंदुजा, शोभना भरतिया और अन्य लोग शामिल हैं।