कांग्रेस- भाजपा ने जारी किया वचन पत्र, खोला शहर के विकास का पिटारा, आप भी जानिए

Edited By Devendra Singh, Updated: 01 Jul, 2022 07:20 PM

congress and bjp declared manifesto in gwalior mayor election 2022

आज ग्वालियर (gwalior mayor election 2022) में कांग्रेस और भाजपा (congress and bjp) ने अपने अपने वचन पत्र जारी किये हैं।

ग्वालियर (अंकुर जैन): नगरीय निकाय चुनाव (urban body election 2022) के पहले चरण के मतदान से महज 5 दिन पूर्व आज ग्वालियर (gwalior mayor election 2022) में कांग्रेस और भाजपा (congress and bjp) ने अपने अपने वचन पत्र जारी किये हैं। कांग्रेस ने जहां गार्बेज शुल्क जैसे दोहरे कर माफ करने और सुंदर और साफ हरा भरा शहर बनाने का वादा किया है तो वही भाजपा (bjp) अपनी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सहारे एक बार फिर प्रदेश की सभी नगर निगमों पर कब्जे का दावा किया है। 

PunjabKesari

बीजेपी सांसद ने जीत का किया दावा

भारतीय जनता पार्टी ने आज संभागीय मीडिया सेंटर पर अपना वचन पत्र जारी किया। बीजेपी सांसद विवेक शेजवलकर (bjp mp vivek sejwalkar), महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा (bjp candidate), प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने वचन पत्र जारी किया। सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि हमारी सरकार ने 18 साल में जो विकास किए हैं, उसका लाभ हमें मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से पिछली बार हमने सभी 16 नगर निगमें जीती थी, इस बार भी जीतेंगे। आम आदमी पार्टी के फ्री वाले फार्मूले पर भाजपा ने कहा कि विकास में इस तरह की फ्री बातें बाधक बनती हैं। 

कांग्रेस का रोजगार और अन्य सुविधाएं देने का वादा

उधर कांग्रेस (congress) ने भी आज अपना वचन पत्र जारी किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकेश नायक ने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा की मौजूदगी में वचन पत्र जारी किया। मुकेश नायक ने कहा कि पार्टी ने 10 साल की कार्य योजना बनाई है। हम साफ, सुंदर, प्रकाशयुक्त, हरा भरा शहर बनाएंगे। शहर को गार्बेज शुल्क से मुक्ति दिलाएंगे। कांग्रेस ने ग्वालियर शहर (gwalior news) को रोजगार सहित अन्य सुविधाएं भी देने का वादा किया है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!