कांग्रेस नेता की गुंडागर्दी, नगर-निगम के गार्ड को जमकर पीटा

Edited By suman, Updated: 22 Jan, 2019 12:57 PM

congress leader s felony beaten by municipal guard

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम नगर निगम मुख्यालय में अतिक्रमण शाखा में बैठे गार्ड(एक्स आर्मी मैन) की जमकर पिटाई कर दी और भाग गए। गंभीर हालत में गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। देर रात भाजपा...

भोपाल: कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय में अतिक्रमण शाखा में बैठे गार्ड(एक्स आर्मी मैन) की जमकर पिटाई कर दी और भाग गए। गंभीर हालत में गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अस्पताल पहुंच घायल से मुलाकात की। घटना के विरोध में नगर निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।  

 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम की सुरक्षा के लिए तैनात रिटायर्ड सैनिक एचके पटेल सोमवार की शाम अतिक्रमण शाखा में था। इसी दौरान वहां कांग्रेस नेता शक्ति चौकसे अपने करीब आधा दर्जन से ज्यादा  साथियों के  साथ आया और रिटायर्ड सैनिक को कमरे से बाहर खींच ले गया और जमकर पिटाई की। रिटायर्ड सैनिक ने बचने के लिए भागा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सैनिक की चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों को आता देख हमलावर भाग गए। कर्मचारी गार्ड को विक्टोरिया अस्पताल लेकर गए। कांग्रेस कार्यकर्ता नगर- निगम के स्वास्थ्य अधिकारी का भी ऐसा ही हाल करने की धमकी भी बाकी कर्मचारियों को दे गए।
 

PunjabKesari

ये कहा राकेश सिंह ने
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा नगर निगम में जबलपुर के प्रभारी मंत्री प्रियवत सिंह के साथ पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने निगम में सुरक्षारत पूर्व सैनिक से बेहद बर्बरता पूर्ण ढंग से मारपीट की। इससे पता चलता है कि पूरे प्रदेश में किस तरह की गुंडागर्दी हो रही है। पूर्व सैनिक से मारपीट कर कांग्रेस के कार्यकताओं ने सारी हदें पार कर दी है। 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!