16 दिसंबर को 'विजय दिवस' मनाएगी कांग्रेस, 1971 में लड़ने वाले जवानों को किया जाएंगा सम्मानित

Edited By meena, Updated: 07 Dec, 2019 11:45 AM

congress will celebrate  victory day  on 16 december

मध्यप्रदेश के कानून और जनसंपर्क मंत्री ने 16 दिसम्बर को प्रदेश भर में सबसे बड़ा विजय दिवस मनाए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनाया था। एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों को सरेंडर...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश के कानून और जनसंपर्क मंत्री ने 16 दिसम्बर को प्रदेश भर में सबसे बड़ा विजय दिवस मनाए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 1971 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनाया था। एक लाख पाकिस्तानी सैनिकों को सरेंडर कराया था। इस उपलक्ष्य में पूरे मध्यप्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में शौर्य स्मारक पर 1971 में लड़ाई लड़ने वालों व उनके परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा।

PunjabKesari


संजीवनी मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत
प्रदेश सरकार मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर यह नई योजना शुरू कर रही है, जिसमें सौ मरीज से ज्यादा देखने पर डॉक्टर को प्रति मरीज प्रोत्साहन राशि दी जाएंगी। भोपाल में संजीवनी मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष और सीएस करेंगे। जबकि सीएम कमलनाथ आज इंदौर में ऐसे क्लीनिक की शुरुआत करने जाएंगे।

PunjabKesari

देश में MP के दो सर्वश्रेष्‍ठ थानों पर बोले मंत्री...
देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में मध्य प्रदेश के दो थानों बुरहानपुर का अजाक थाना व श्‍योपुर जिले का बरगवां थाना आने पर कानून मंत्री ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में थानों की डिलीवरी अच्छी हो रही है। दो थाने सर्वश्रेष्ठ आने का मतलब यह नहीं कि बाकी थाने कमज़ोर है। अन्य थाने भी इसके आस-पास ही रहे हैं।

PunjabKesari

'जनता की सरकार' थीम से ब्रांडिंग
कांग्रेस सरकार की बात करते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ सरकार लोगों की सरकार है। इसलिए हम प्रदेश में जनता की सरकार थीम से ब्रांडिग करेंगे। इस थीम को लेकर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा सीएम लोगों की सरकार है। वे लोगों की बात करते हैं। मीडिया से कम मिलते हैं। केवल काम करते हैं।

PunjabKesari

अवैध स्लॉइटिंग पर सख्त हो नगर निगम
भोपाल में स्लॉटर हाउस बंद होने के बाद अवैध स्लाइटिंग पर मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि इस मामले में नगर निगम कोई उचित कदम उठाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!