रेलवे ट्रैक पर आया क्रैक, बड़ा हादसा टला

Edited By meena, Updated: 05 Nov, 2019 02:51 PM

crack came on railway track big accident averted

कटनी स्टेशन से महज 5 किलोमीटर दूर माधवनगर स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, जिस ट्रैक के ऊपर से जबलपुर-रीवा ट्रेन गुजरने वाली थी उसमें क्रैक आ गए...

कटनी( संजीव वर्मा): कटनी स्टेशन से महज 5 किलोमीटर दूर माधवनगर स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, जिस ट्रैक के ऊपर से जबलपुर-रीवा ट्रेन गुजरने वाली थी उसमें क्रैक आ गए। मजबूरन ट्रेन को रोकना पड़ा। गनिमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और रीवा-जबलपुर शटल के यात्री बाल-बाल बच गए।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि, घटना सुबह 10 बजे की है। रेल लाइन टूटते ही यात्रियों को तेज झटका लगा। हालांकि टूटी हुई ट्रैक से 4 बोगी गुजर चुकी थी। लेकिन लाइन टूटने की आशंका होते ही ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और बड़ा हादसा टल गया। वहीं लाइन की मुरम्मत के लिए डेढ़ घंटे तक ट्रेन को वहीं रोका गया और ट्रैक को ठीक करने के बाद ट्रेन को गुजारा गया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!