मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर मिल सकती है मंजूरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 29 Sep, 2026 10:29 AM

crucial madhya pradesh cabinet

भोपालः आज यानी मंगलवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। साथ ही कई विकास कार्यों और योजनाओं को सरकार की मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में 58 लाख छात्रों के खातों में DBT के जरिए...

भोपालः आज यानी मंगलवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। साथ ही कई विकास कार्यों और योजनाओं को सरकार की मंजूरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में 58 लाख छात्रों के खातों में DBT के जरिए राशि ट्रांसफर करने का निर्णय लिए जाने की संभावना है। इसके अलावा दमोह में नए मार्ग को मंजूरी मिल सकती है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। सीएम मोहन यादव आज सुबह करीब 10:45 बजे भोपाल स्थित मंत्रालय पहुंचेंगे। करीब 11 बजे कैबिनेट बैठक शुरू होगी। बैठक में संबंधित विभागों की ओर से कई विकास कार्यों और योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को पेश किया जाएगा। जिस पर चर्चा के बाद सरकार की मुहर लग सकती हैं।

बैठक में 58 लाख छात्रों के खातों में DBT के जरिए राशि ट्रांसफर करने और स्कूल ड्रेस की राशि को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है। इसके अलावा दमोह में नए मार्ग को मंजूरी मिल सकती है। वर्ष 2031 तक विभिन्न योजनाओं को वित्तीय मंजूरी देने से जुड़े प्रस्तावों पर भी कैबिनेट में विचार संभव है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!