नहीं मिला शादी का न्यौता, दबंगों ने नाराज होकर परिवार का किया हुक्का-पानी बंद

Edited By Vikas kumar, Updated: 01 Sep, 2019 03:59 PM

dabangs shut down tribal family getting wedding invitation

मध्य प्रदेश में जबलपुर के जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर चरगवां के एक गांव में ग्रामीणों ने आदिवासी परिवार का बहिष्कार कर दिया है। परिवार ने छोटे बेटे की शादी में गांव के कुछ लोगों को न्यौता नहीं दिया था। आदिवासी परिवार के इस कदम से नाराज...

जबलपुर: मध्य प्रदेश में जबलपुर के जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर चरगवां के एक गांव में ग्रामीणों ने आदिवासी परिवार का बहिष्कार कर दिया है। परिवार ने छोटे बेटे की शादी में गांव के कुछ लोगों को न्यौता नहीं दिया था। आदिवासी परिवार के इस कदम से नाराज होकर ग्रामीणों ने उस परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया है।

यह है पूरा मामला
दरअसल, गांव के तुलाराम गौंड ने अपने छोटे भाई की शादी में गांव के कुछ दबंगों को न्योता नहीं भेजा था। दबंगों ने इसे अपना अपमान समझकर तुलाराम और उसके परिवार का गांव में हुक्का-पानी बंद करने का फरमान जारी कर दिया। अब आदिवासी गरीब परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

PunjabKesari

पीड़ित परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
जब यह परिवार गांव की एक दुकान से घर का सामान लेने गया, तो ग्रामीणों ने उसे सामान देने से मना कर दिया। ग्रामीणों के इस रवैये से परेशान होकर गरीब परिवार ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन वहां भी घंटों बैठाने के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने प्रशासन के आला अफसरों से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं ग्रामीणों की इस करतूत की शिकायत पुलिस और प्रशासन से करने पर अब पीड़ित परिवार को जान से मार देने की धमकी मिल रही है।

PunjabKesari

प्रशासन जुटा जांच में
बहरहाल, पुलिस से लेकर प्रशासन के आला अधिकारियों ने सामाजिक बहिष्कार से जुड़े इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं पंचायत बैठाकर ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई, लेकिन सामाजिक बहिष्कार से पीड़ित परिवार को अब तक राहत नहीं मिली है। वहीं, घटना के सामने आने के बाद अब गांव वालों ने पीड़ित की शिकायत को ही गलत साबित करने में जुट गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!