"दानपात्र" संस्था ने 1 दिन में लगभग 1.5 लाख जरुरतमंदों तक मदद पहुंचाकर रचा कीर्तिमान

Edited By meena, Updated: 17 Aug, 2021 01:38 PM

danpatra organization created a record

प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में जरूरत मंदो की मदद करने में कोई भी अछूता नहीं रहता है ऐसा ही कुछ किया है इंदौर की एक संस्था दानपात्र ने। जहां बीते दिनों 5000 से ज्यादा वालंटियर्स ने दानपात्र लेकर 1 दिन में लगभग 1.5 लाख जरूरतमंद...

इंदौर(गौरव कंछल): प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में जरूरत मंदो की मदद करने में कोई भी अछूता नहीं रहता है ऐसा ही कुछ किया है इंदौर की एक संस्था दानपात्र ने। जहां बीते दिनों 5000 से ज्यादा वालंटियर्स ने दानपात्र लेकर 1 दिन में लगभग 1.5 लाख जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई गई है। शहरवासियों के सहयोग से घरों में उपयोग में न आ रहे पुराने सामान को कलेक्ट कर उपयोग लायक बनाया और लगभग 1.5 लाख जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क सामान वितरित किया गया।

PunjabKesari

कोरोना महामारी से प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से संस्था "दानपात्र" के 5 हजार से ज्यादा वालंटियर्स द्वारा इंदौर और उसके आसपास की अलग अलग जगहों पर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों तक लगातार कपड़े, राशन, खिलौने, किताबें, जूते एवं घर का अन्य सामान पहुंचाया गया। झुग्गी में रहने वाले परिवारों के लिए यह दिन किसी विशेष पर्व से कम नहीं था।

PunjabKesari

मदद मिलने से हर किसी के चेहरे पर खुशी और उल्लास देखने को मिला। टीम से जुड़े वालंटियर्स ने बताया कि इस मिशन को पूरा करने के लिए टीम द्वारा दिन रात एक कर सतत कार्य किया गया साथ ही शहरवासियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जागरूक कर दिनरात मिशन से जोड़ा गया और इस स्तर पर सामान को एकत्र किया गया। शहरवासियों के सहयोग के बिना "दानपात्र" का यह मिशन असंभव था। इस मिशन की सफलता ने इंदौर को एक बार फिर से गौरवान्वित किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!