4 दिन पहले घर आया ट्रैक्टर बना काल, खेल-खेल में खत्म हुई 2 मासूम जिंदगियां

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 13 Apr, 2019 11:52 AM

dead two child in rajgarh

जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां चार दिन पहले खरीदकर लाया गया ट्रैक्टर घर के ही दो बच्चों का भक्षक बन गया। खेल खेल में स्टार्ट किया ट्रैक्टर 90 फीट गहरे कुंए में जा गिरा और दोनों बच्चों की जिदंगिया लील गया...

राजगढ़: जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां चार दिन पहले खरीदकर लाया गया ट्रैक्टर घर के ही दो बच्चों का भक्षक बन गया। खेल खेल में स्टार्ट किया ट्रैक्टर 90 फीट गहरे कुंए में जा गिरा और दोनों बच्चों की जिदंगिया लील गया।


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार,  मलावर थाना क्षेत्र के गिंदौर मीना गांव में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के करीब रामबाबू दांगी के घर नए ट्रैक्टर से भूसा खाली किया जा रहा था। इस दौरान रामबाबू के दोनों बच्चे 5 वर्षीय बेटी कनक तथा 3 वर्षीय बेटा केशव ट्रैक्टर पर बैठे खेल रहे थे। बच्चों ने खेल- खेल में ट्रैक्टर स्ट्रार्ट कर दिया। किस्मत का खेल देखिए ट्रैक्टर स्ट्रार्ट होते ही घर के आंगन में ही बने 90 फीट गहरे कुंए में भूसे से भरी ट्राली के साथ जा गिरा। 

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही हाहाकार मच गया। आनन फानन में रेस्क्यू शुरु हुआ और करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को बड़ी मश्क्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद तीन साल के केशव को तीरपाल के सहारे बाहर निकाला गया। 

PunjabKesari

उसे तत्काल एम्बूलेंस के द्वारा सिविल अस्पताल ब्यावरा में भेजा गया। दूसरे बच्चें की तलाश शुरू की गई। लेकिन रात होने और कुएं में पानी और भूसा भरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब सात बजे दूसरी बच्ची कनक को भी रेस्क्यू टीम के द्वारा रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। दोनों बच्चों को ब्यावरा सिविल अस्पताल में चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी प्रदीप शर्मा सहित रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद रही। थाना प्रभारी डीपी लोहिया एवं मलावर मुकाति ने बताया कि बच्चों के शव देर शाम निकाले गए। पूर्व सरपंच रामहेत मीना ने बताया कि घटना से गांव में मातम का माहौल हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!