महिला की एंबुलेंस में हुई डिलीवरी, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 15 Feb, 2019 07:34 PM

delivery of female ambulance birth given to twins

जिले में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। मां सहित दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति ठीक बताई गई है...

बैतूल: जिले में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। मां सहित दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति ठीक बताई गई है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, चिचोली तहसील के गांव दूधिया की 28 वर्षिय चंद्रकला करोचे पत्नी मुन्ना को तेज प्रसव पीड़ा हो रही थी। उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। जिस पर एंबुलेंस उसे घर से चिचोली अस्पताल ले जा रही थी।

PunjabKesari

लेकिन गांव से करीब दो किमी आगे जाते ही चंद्रकला की पीड़ा बढ़ गई। जिस पर एंबुलेंस में मौजूद पैरा मेडिकल स्टाफ के डीआर राठौर ने उसके परिजनों की सहायता से एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। एक बच्चा होने के बाद पता चला कि गर्भ में दूसरा बच्चा भी है। जिसकी स्थिति उल्टी है। इस पर दूसरा प्रसव भी सुरक्षित करा लिया गया। बच्चों मे एक लड़का तथा एक लड़की हैं।

PunjabKesari

इसके बाद दोनों नवजात बच्चों और जच्चा को चिचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां के मेडिकल ऑफिसर को इसकी जानकारी मिलते ही वे भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मां और बच्चों को स्वस्थ बताया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!