धनकुबेर निकला रिटायर्ड SDO, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

Edited By meena, Updated: 26 Jun, 2019 03:10 PM

dhanakubar turns out to be retired sdo

जबलपुर में ईओडब्ल्यू की छापेमारी के दौरान पीएचई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी सुरेश उपाध्याय करोड़ों की संपत्ति का ख़ुलासा हुआ है। मंगलवार को पीएचई विभाग से एसडीओ की पोस्ट से रिटायर हुए सुरेश उपाध्याय के घर और दफ्तर सहित 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी...

जबलपुर: जबलपुर में ईओडब्ल्यू की छापेमारी के दौरान पीएचई विभाग के रिटायर्ड अधिकारी सुरेश उपाध्याय करोड़ों की संपत्ति का ख़ुलासा हुआ है। मंगलवार को पीएचई विभाग से एसडीओ की पोस्ट से रिटायर हुए सुरेश उपाध्याय के घर और दफ्तर सहित 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। सुरेश उपाध्याय के खिलाफ यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई थी।

PunjabKesari

इस कार्रवाई में सुरेश उपाध्याय और उनके पत्नी बेटे ने डॉल्फिन इंडिया, वीनस इंडिया, आदित्य इंफ्रा और गंगा फूड्स नाम की कंपनियों में मोटी रकम इन्वेस्ट की है। वहीं परिवार के नाम जबलपुर की चैतन्य सिटी में 150 से ज्यादा प्लॉट्स, 30 एकड़ कृषि भूमि, 6 लक्ज़री गाड़ियां और 2 आलीशान मकान मिले हैं। इस छापामारी में उपाध्याय के पास 2 किलो सोना भी मिला है। ईओडब्लू ने सुरेश उपाध्याय, उनकी पत्नी अनुराधा उपाध्याय और बेटे सचिन उपाध्याय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का अपराध दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

एसडीओ सुरेश उपाध्याय की पत्नी अनुराधा उपाध्याय बीजेपी से पार्षद भी रह चुकी हैं। सुरेश उपाध्याय का बेटा सचिन उपाध्याय बिल्डर है, जिसकी पार्टनरशिप शहर के कई नामी बिल्डर्स के साथ भी रही है। फिलहाल ईओडब्लू की जांच जारी है और ईओडब्लू के एसपी देवेन्द्र सिंह राजपूत का कहना है कि जांच पूरी होने पर और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!