महू बवाल पर DIG बोले- मस्जिद पर सुतली बम फेंकने के कोई सबूत नहीं मिले, हुड़दंगियों पर होगी रासुका की कार्रवाई

Edited By meena, Updated: 11 Mar, 2025 06:48 PM

dig nimish aggarwal s big statement on mhow uproar

भारत- न्यूज़ीलैंड के बीच हुए क्रिकेट मैच की शानदार जीत के जश्न रैली में बवाल के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है...

इंदौर/महू (सचिन बहरानी) : भारत- न्यूज़ीलैंड के बीच हुए क्रिकेट मैच की शानदार जीत के जश्न रैली में बवाल के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मामले में अभी तक 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। वही 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं अब तक 13 हुड़दंगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में डीआईजी निमिष अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अभी तक मस्जिद पर सुतली बम फेंकने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

PunjabKesari

डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि भारत की जीत की जश्न रैली में हुए विवाद के बाद अब तक कुल 50 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। अब तक 13 हुड़दंगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ हुड़दंगियों पर रासुका की कार्रवाई भी की जा सकती है।

डीआईजी ने बताया कि मस्जिद में सुतली बम फेंकने के कोई सबूत अभी तक नहीं मिले हैं। डीआईजी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से 8 एफआईआर दर्ज की है।

डीआईजी ने बताया मुख्य कारण यही सामने आया है कि जमा मस्जिद के सामने निकले जुलूस के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इतने सारे पत्थर एक साथ उपलब्ध होना क्या यह पूरी प्लान था के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की विवेचना जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!