रायसेन जिला अस्पताल में सांकेतिक हड़ताल, डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर जमकर की नारेबाजी..

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Aug, 2024 12:41 PM

doctors strike in raisen district hospital

रायसेन जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल की।

रायसेन। (शिवलाल यादव): कोलकाता के अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और बेदर्दी से हत्या की घटना के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार को सुबह रायसेन जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान रायसेन जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज परेशान होते रहे। आपको बता यह दें कि कोलकाता के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी बेदर्दी से हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अस्पताल में हजारों की संख्या उपद्रवियों ने पहुँचकर तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद डॉक्टरों में गुस्सा हैं।,रायसेन जिले के डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक घंटे की सांकेतिक हड़ताल की और काली पट्टी बांधकर नारेबाजी कर विरोध किया।

PunjabKesari
इस दौरान मरीज परेशान होते रहे। डॉक्टरों सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ़, दीपक गुप्ता डॉ आलोक सिंह राय प्रतीक शर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल में भी 24 घंटे डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी पर पुलिस जवान तैनात रहना चाहिए और कोलकाता के दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो और उनको सजा मिलना चाहिए। ऐसे अपराध के बाद डॉक्टरों में डर का माहौल पैदा हो रहा है। ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए।

PunjabKesari
 बता दें कि जब रायसेन जिला अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर थे। इस दौरान एक मासूम बच्चा गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म करते हुए उस बच्चे का तुरंत इलाज किया और सच्ची मानवता दिखाई, डॉक्टरों ने आम जनता से भी डॉक्टर के प्रति नरम व्यवहार रखने का निवेदन भी किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!