Edited By meena, Updated: 05 May, 2023 08:03 PM
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और आठ बार के विधायक और सांसद रहे स्व. कैलाश जोशी के सुपुत्र व पूर्व मंत्री दीपक जोशी को भाजपा मनाने में नाकामयाब रही
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और आठ बार के विधायक और सांसद रहे स्व. कैलाश जोशी के सुपुत्र व पूर्व मंत्री दीपक जोशी को भाजपा मनाने में नाकामयाब रही। दीपक जोशी कल यानी 6 मई को भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। उनका सदस्यता ग्रहण वेहद साधारण होंगा। इसमें न कोई गाड़ियों का काफिला होगा और न कोई शक्ति प्रदर्शन महज एक सादे समारोह में वे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
पिछले कई दिनों से लग रही अटकलों पर आखिरकार कल 6 मई को विराम लगने वाला है। दीपक जोशी आखिरकार कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा था कि मेरे कांग्रेस में जाने को लेकर मेरे क्षेत्र बागली की जनता ही निर्णय लेगी। इसके लिए उन्होंने अपने समर्थकों से सलाह मशवरा किया, इसके बाद बाद ही वे कांगेस का दामन थामने जा रहे हैं।
कांग्रेस में जाने की अटकलों पर स्पष्ट करते हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि मैं अपने पिताजी का पारंपरिक मकान छोड़ रहा हूं। अब मैं भोपाल में अपने बहनोई के घर रहूंगा। उन्होंने भाजपा से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पिताजी भोपाल से सांसद रहे, लेकिन एक चीज का नामकरण भी उनके नाम पर नहीं किया। देवास में लंबी लड़ाई लड़ी, वहां भी नामकरण नहीं किया, आखिर ऐसा क्यों? विचारधारा की बात नहीं है, जो पालेगा पोसेगा अब मैं उनके साथ ही रहूंगा। कमलनाथ जी से प्रभावित हूं। उन्होंने सिर्फ तीन मिनट में ही पिताजी के स्मारक के लिए जमीन दे दी थी। बीजेपी ने 30 महीने में स्मारक को खडंहर बनाकर रख दिया।