Edited By meena, Updated: 05 Dec, 2019 01:07 PM
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने के कारण मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में भी कड़ाके की ठंड हो गई है। दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में ही कड़कड़ाती ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है...
ग्वालियर(अंकुर जैन): जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होने के कारण मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में भी कड़ाके की ठंड हो गई है। दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में ही कड़कड़ाती ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। लगातार गिर रहे तापमान से पिछले 17 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। शहर का तापमान नैनीताल और मसूरी से भी कम दर्ज किया गया।
जम्मू कश्मीर की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं ने शहर को अपनी लपेट में ले लिया है। बुधवार को ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो नैनीताल व मसूरी से भी कम था। इससे 17 साल पहले तापमान बहुत नीचे पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।
वहीं मौसम में यूं हुए बदलाव से आम जनजीवन में भी इसका असर देखने को मिला है। पार्क में टहलने आने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है। बहुत कम लोग सुबह 7 बजे तक घर से बाहर निकल रहे हैं। बच्चे स्कूल में ठिठुरते हुए पहुंच रहे हैं। हालांकि सुबह 9 बजे के बाद धूप निकली और लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत महसूस की।