MP में भीषण हादसा: कार के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 6 लोग थे सवार; मच गई चीख-पुकार

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Nov, 2026 02:21 PM

horrific accident in mp car completely mangled 6 members

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन-नागदा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार और परचूनी सामान से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। रूई और गढ़ा गांव के बीच हुए इस हादसे में कार सवार 3 महिलाओं, 2 पुरुषों और एक बच्चे समेत कुल 6 लोग...

उज्जैन (विशाल सिंह ठाकुर): उज्जैन-नागदा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार और परचूनी सामान से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। रूई और गढ़ा गांव के बीच हुए इस हादसे में कार सवार 3 महिलाओं, 2 पुरुषों और एक बच्चे समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा फंसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 11:15 बजे हुई। नागदा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार की भिड़ंत उज्जैन की तरफ से परचूनी का सामान लेकर जा रहे ट्रक से हो गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान ट्रक के ठीक पीछे चल रही एक अन्य कार भी अचानक ब्रेक लगने से ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। गनीमत रही कि पीछे वाली कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई, हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े। लोगों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी 6 घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!