शाही सवारी में डीजे पर इस बार भी लगेगी रोक

Edited By suman, Updated: 02 Sep, 2018 05:40 PM

in the royal ride the dj will also stop this time

अवंतिकानाथ भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी 3 सितंबर को शहर में निकलेगी। भगवान महाकाल 6 घंटे तक नगर में भ्रमण कर रात 10 बजे वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी। सवारी के दौरान डीजे पर पूरी तरह से रोक रहेगी। व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने दूसरे जिलों से भी...

उज्जैन : अवंतिकानाथ भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी 3 सितंबर को शहर में निकलेगी। भगवान महाकाल 6 घंटे तक नगर में भ्रमण कर रात 10 बजे वापस महाकाल मंदिर पहुंचेगी। सवारी के दौरान डीजे पर पूरी तरह से रोक रहेगी। व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मंगाया है। शाही सवारी 3 सितंबर की शाम ठीक 4 बजे मंदिर से शाही ठाठ-बाट से निकलेगी। परंपरागत मार्गों से होते हुए यह वापस रात 10 बजे मंदिर पहुंचेगी। कलेक्टर मनीषसिंह व एसपी सचिन अतुलकर ने बताया कि शाही सवारी परंपरागत तय समय शाम 4 बजे आरंभ होगी और निर्धारित मार्गों से होते हुए रात 10 बजे महाकाल मंदिर वापस पहुंचेगी। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया सवारी मार्ग में पशु न रहें, इसके लिए खासतौर से व्यवस्था की जाएगी। सवारी मार्ग चौड़ीकरण अभी नहींPunjabKesariडीजे लगा वाहन सवारी से होगा बाहर
प्रशासन ने शाही सवारी में डीजे पर पूरी तरह से रोक लगाकर साफ किया है कि अगर कोई वाहन डीजे लगा आया तो उसे बाहर कर दिया जाएगा। भजन मंडलियों को सवारी के एक दिन पहले रविवार को तख्तियां आवंटित की जाएंगी, जिन पर क्रम लिखा होगा। सवारी में शामिल वाहनों की चेकिंग पुलिस द्वारा हरिफाटक के पास की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!