इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट जारी

Edited By meena, Updated: 05 Oct, 2024 12:56 PM

indore airport receives bomb threat alert issued

इंदौर एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लगातार मिल रही धमकियों से हड़कंप मच गया है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लगातार मिल रही धमकियों से हड़कंप मच गया है। इस बार धमकी भरा ईमेल सिक्योरिटी कमांडेंट के ऑफिशियल मेल पर आया है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सभी एयरलाइंस को अलर्ट कर दिया गया हैI इसके अलावा सभी फ्लाइट्स और यात्रियों की जांच भी की जा रही है।

वही एरोड्रम पुलिस ने भी इस मामले में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा धमकी देने वाले की पहचान करने की कोशिश भी की जा रही है। बता दें कि इसके पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर और इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!