जीप व ट्राली में जोरदार टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 10 May, 2019 10:30 AM

jeep and trolley collide 3 killed 5 wounded

मध्यप्रदेश में रफतार का कहर जारी है। आए दिन कई बेकसूर जिंदगिया तेज रफतार की भेंट चढ़ रही है। गुरुवार देर रात जबेरा के पास जीप की भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए...

दमोह: मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर जारी है। आए दिन कई बेकसूर जिंदगिया तेज रफ्तार की भेंट चढ़ रही है। गुरुवार देर रात जबेरा के पास जीप की भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। 


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात साढ़े 12 बजे जबलपुर निवासी सचिन जैन अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी भूसे से भरी ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की मौत हो गई।

PunjabKesari

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय जयश्री पति प्रवीण निवासी जबलपुर, 10 वर्षीय आन्या वारासिवनी और 35 वर्षीय ड्राइवर महेंद्र के रुप में हुई है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!