Bjym के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा विवाद: जीतू पटवारी बोले- सत्ता का मद इनके सिर चढ़कर बोल रहा है

Edited By meena, Updated: 12 Jun, 2023 02:29 PM

jeetu patwari s statement on bjym s city president saugat mishra controversy

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के विवाद को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के विवाद को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि इनको सत्ता का मद सिर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें पिछले दिनों भवर कुआं क्षेत्र के होटल में खाना खाने के दौरान विधायक मालिनी गौड़ के भतीजे और शहर उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ के भाई भाजपा जनता युवा मोर्चा के शुभेंदु गौड़ ने भाजपा जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के साथ जमकर मारपीट की थी बीच-बचाव करने आए प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भी चपेट में आ गए थे और उनका कुर्ता फट गया था। इस पूरे मामले को लेकर जहां भाजपा ने भाजपा जनता युवा मोर्चा के तीन पदाधिकारियों को शोकाज नोटिस देकर खानापूर्ति कर ली, वही इस मारपीट की चर्चा पूरे देश भर में शुरू हो गई है।

PunjabKesari

अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा का ऐसा चेहरा पहली बार सीसीटीवी में कैद हुआ है और इस पर अब कांग्रेस पार्टी भी बयान दे रही है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जीतू पटवारी ने कहा यह बताता है कि इनको सत्ता का जो मद है वह सिर चढ़कर बोल रहा है। सागर में तीन मंत्री आपस में लड़ रहे हैं। कमीशन के झगड़े के लिए फिर इंदौर में भी ग्रुपिज्म की बात होती है और भोपाल में भी ग्रुपिज्म की बात होती है और अब भाजपा जनता युवा मोर्चा के लोग आपस में मारकाट कर रहे हैं। सिर फोड़ रहे हैं तो यह जो सत्ता का मद और अंधाधुन कमीशन खोरी इस पर हम प्रसाद है भाजपा को।

PunjabKesari

कांग्रेस पार्टी 150 सीटें जीतेगी, जहां दिग्विजय सिंह गए उनमें से आधी सीटें कांग्रेस जीतेगी- जीतू पटवारी

मध्यप्रदेश में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है। जनता को लुभाने के लिए अपनी और आकर्षित करने के लिए कांग्रेस और भाजपा कई योजनाओं की घोषणाएं लगातार करती आ रही है। भाजपा ने जहां लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को उनके खाते में 1000 डाले हैं। वहीं कांग्रेस ने 15 सौ रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में लगातार हारी हुई सीट पर कांग्रेस जोर दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह लगातार हारी हुई सीटों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ले रहे हैं। उसी को देखते हुए कांग्रेस ने डेढ़ सौ सीट जीतने की बात कही है। वही भाजपा ने कहा है जहां जहां दिग्विजय सिंह जाएंगे वहां वहां कांग्रेस के वोट कम होते जाएंगे। इसी मुद्दे पर जब कांग्रेस के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जीतू पटवारी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा क्या कहती है वह तो नहीं पता पर कांग्रेस 150 से ऊपर सीट लेकर जीतेगी। वही आगे कहा कि जहां- जहां दिग्विजय सिंह गए हैं उनमें से भी आधी सीटें कांग्रेस जीतेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!