भोपाल में ईदुल - फितर का हर्ष और उल्लास, मस्जिदों में हुई सामूहिक नमाज ,मांगी अमन की दुआ..

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Apr, 2024 12:05 PM

joy and happiness of eid fitr in bhopal

भारत सहित मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को ईदुल फितर का त्योहार हर्ष और उल्लास से मनाया गया।

भोपाल। (विनीत पाठक): भारत सहित मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को ईदुल फितर का त्योहार हर्ष और उल्लास से मनाया गया। लाखों बंदो ने रब की बंदगी में सजदा किया ओर मुल्क की तरक्की और खुशहाली के साथ चैन-अमन की सामूहिक रूप से दुआ मांगी। ईद का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इस दिन मुस्लिम लोग नमाज पढ़कर पूरे विश्व में शांति और अमन की दुआ करते हैं। 

PunjabKesari

इसके साथ ही नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के घर जाकर मुंह मीठा करते हैं और एक दूसरे से गले लगकर ईद मुबारक देते हैं। भोपाल की ईदगाह में शहर काजी सय्यद मुश्ताक़ अली नदवी ने ईद की विशेष नमाज़ पढ़ाई। ईद का त्योहार खुशियों और भाईचारे का त्योहार है। रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है।


राजधानी भोपाल में ईदगाह पर ईद की नमाज विशेष रूप से पढ़ी गई, ईदगाह पर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ,पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना एवं कांग्रेस के सैकड़ो नेता भी पहुंचे थे और सभी ने मुस्लिम समुदाय के लोगो को ईद की शुभकामनाएं दी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!