'कमलनाथ की भाषा है अशोभनीय, हम कांग्रेस की मानसिकता ठीक करेंगे'-शिवराज

Edited By suman, Updated: 15 Nov, 2018 04:26 PM

kamalnat language is indecipherable we will

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कमलनाथ की ठीक करने की बात पर हमला करते हुए कहा कि

बालाघाट: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कमलनाथ की ठीक करने की बात पर कहा कि वे कांग्रेस की ठीक करने वाली मानसिकता को ही ठीक कर देंगे। चौहान जिले की लांजी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हुए कहा कि कमलनाथ बार-बार ठीक करने की बात कह रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को ठीक करने की बात कह रहे हैं या फिर वे प्रदेश की जनता को ठीक करेंगे।
 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ठीक करने वाली मानसिकता को ही हम ठीक कर देंगे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ महिलाओं को सजावट की वस्तु बताते हैं। महिलाओं का यह अपमान भाजपा की सरकार बिल्कुल सहन नहीं करेगी। हमारे देश में, हमारे मध्यप्रदेश में महिलाओं को मान-सम्मान दिया जाता है, बेटियों को पूजा जाता है। वे गंगा, गीता गायत्री हैं, वे लक्ष्मी, सरस्वती दुर्गा हैं। उनके लिए इस तरह की भाषा अशोभनीय है।
 

PunjabKesari

इसके लिए प्रदेश की जनता, प्रदेश की मां, बेटियों कांग्रेस और उनके नेताओं को माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं और बेटियों को गलत नजर से देखने वाले, उनके साथ दुष्कर्म करने वालों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया है। अब तक कई दरिंदों को फांसी के फंदे तक पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मैं मां-बेटियों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा, उनके चेहरों पर हमेशा मुस्कान होगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!