14 अप्रैल के बाद भी MP में जारी रह सकता है लॉकडाउन, CM बोले-जिंदगी है जरूरी

Edited By Jagdev Singh, Updated: 07 Apr, 2020 03:07 PM

lockdown may continue in mp even after april 14 cm said life is important

14 अप्रैल के बाद भी मध्य प्रदेश में लॉकडाउन जारी रह सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए हैं। पूरे प्रदेश खासतौर से इंदौर और भोपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है।...

भोपाल: 14 अप्रैल के बाद भी मध्य प्रदेश में लॉकडाउन जारी रह सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के संकेत दिए हैं। पूरे प्रदेश खासतौर से इंदौर और भोपाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है। सीएम ने कहा लोगों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना के प्रदेश में हालात को देखते हुए कहा कि सबसे कीमती लोगों की जिंदगी है। उसे बचाना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश के बिगड़ते आर्थिक हालात पर शिवराज ने कहा अर्थव्यवस्था तो बाद में भी खड़ी की जा सकती है। उन्होंने कहा अगर जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है। फैसला उस समय के हालात देखकर लिया जाएगा। लोगों की जिंदगी चली गई तो वापस कैसे लाएंगे? सीएम ने संकेत दिए कि कुछ शहरों में सख्ती और और कुछ में राहत के साथ लॉकडाउन जारी रह सकता है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के संकेत पहले ही मिलने लगे थे। सीएम ने सोमवार को भोपाल में 15 अप्रैल से पूरे प्रदेश में रबी फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी का ऐलान किया था, लेकिन इंदौर, भोपाल और उज्जैन को इससे अलग रखा था। सीएम ने कहा था कि भोपाल इंदौर उज्जैन में 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू नहीं होगी। इससे अनुमान लगाया जाने लगा था कि यहां फिलहाल लॉकडाउन खत्म नहीं होगा।

इंदौर और भोपाल में कोरोना के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना के 272 केस आ चुके हैं। इनमें से 20 की मौत और 19 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। भोपाल में स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अफसर और कर्मचारी भी इसकी चपेट में हैं। इंदौर में मरीजों की तादाद 151 हो चुकी है इनमें से 13 की मौत हो गई। वहीं भोपाल में ये आंकड़ा 74 है। इनमें से एक पेशेंट की रविवार आधी रात को मौत हो गई थी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!