बड़ा हादसाः तेज रफ्तार ट्रक ने 5 युवकों को कुचला, 3 की दर्दनाक मौत; खौफनाक मंजर देख कांपे लोग

Edited By Vandana Khosla, Updated: 19 Nov, 2026 05:00 PM

major accident speeding truck runs

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार देर रात सड़क किनारे आग ताप रहे पांच लोगों को तेज गति से गुजर रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबलपुरः मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार देर रात सड़क किनारे आग ताप रहे पांच लोगों को तेज गति से गुजर रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसा भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 की सर्विस रोड पर स्थित एक ढाबे के सामने रात करीब दो बजे हुआ। उस समय शराब दुकान के कर्मचारी और ढाबे का संचालक एवं कर्मचारी सड़क किनारे आग ताप रहे थे। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अर्जुन अयंक मिश्रा ने बताया कि तेज गति से गुजर रहा ट्रक राजमार्ग से सर्विस रोड पर आ गया और उसने ढाबे के सामने खड़ी कार (बोलेरो) तथा पिकअप वाहन को टक्कर मारने के बाद आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि लोगों के कुचले जाने के बाद चालक ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया जिसके चलते मक्के से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में शराब दुकान में काम करनेवाले बलराम (37), मोनू (32) और ढाबा कर्मचारी धर्मेंद्र (35), निवासी खैरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ढाबा संचालक राजा साहू और एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास ही पुलिस विभाग की पीसीआर वैन खड़ी थी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!