उपचुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, इस सीट पर बदला अपना उम्मीदवार

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 05 Oct, 2020 06:41 PM

major reshuffle in congress before the by election

कांग्रेस ने धार जिले  की बदनावर विधानसभा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पहले अभिषेकसिंह टींकू बना को घोषित किया था। लेकिन आज टींकू बना की बजाय बदनावर से कमलसिंह पटेल को अपना उम्मीदवार घोषि...

धार (किशन ठाकुर): उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने उम्मीवारों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस ने धार जिले की बदनावर विधानसभा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पहले अभिषेक सिंह टींकू को  बदनावर से उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन आज टींकू की बजाय बदनावर से कमल सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार घोषित किया। बता दें कि ये जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम ने दी है। वहीं  कमलसिंह पटेल की प्रत्याशी के रूप में घोषणा के बाद कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार हो गया। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Dhar, Badnawar, bJP, COngress, BY Poll, Candidate

बदनावर की राजनीति में खासा अनुभव
लगभग 45 सालों से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय और स्वच्छ छवि के कारण अपनी विशेष पहचान रखने वाले कमलसिंह पटेल का जन्म 5 मार्च 1953 को हुआ। 67 वर्षीय पटेल कक्षा दसवीं हुई। पटेल गत 15 सालों से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहे हैं। कई सालों तक कमल सिंह सेवा समिति के सदस्य रहे। जनपद एवं मार्केटिंग सोसायटी के सदस्य भी रहे। मंउी अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा लेकिन कांग्रेस से ही बागी खड़े हो जाने से जीती हुई सीट पर पराजय का सामना करना पड़ा था। कानवन के मूल निवासी कमलसिंह पटेल की पत्नि पूर्व सरपंच रह चुकी हैं, एवं उनके पुत्र भगवतसिंह पटेल वर्तमान में ग्राम पंचायत कानवन में सरपंच पद पर है।

  

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!