नाबालिग के साथ दुष्कर्म! किराए के मकान में जबरन संबंध बनाए... और फिर गर्भपात भी कराया, परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Nov, 2026 04:00 PM

minor forced

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि किराए के मकान में जबरन संबंध बनाए गए। इसके बाद उसका गर्भपात भी कराया गया। घटना की जानकारी पर...

रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि किराए के मकान में जबरन संबंध बनाए गए। इसके बाद उसका गर्भपात भी कराया गया। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। मामले में पुलिस ने राजस्थान के दौसा निवासी हिमांशु जाटव को गिरफ्तार किया है। आरोपी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) से पढ़ाई पूरी कर चुका है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हिमांशु एनआईटी में पढ़ाई के दौरान रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग छात्रा से हुई थी। आरोप है कि उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। सूत्रों की मानें तो पढ़ाई पूरी करने के बाद आरोपी रायपुर छोड़कर दिल्ली चला गया था। कुछ समय बाद छात्रा ने उसे फोन कर गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद हिमांशु दिल्ली से रायपुर पहुंचा। आरोप है कि यहां उसने छात्रा का गर्भपात करा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के परिजनों ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी हिमांशु जाटव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि छात्रा का गर्भपात कहां और किसकी मदद से कराया गया। प्रकरण में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!