MP BJP में इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, लिस्ट जारी होते ही CM ने भी दी बधाई
Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Nov, 2026 01:22 PM

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक स्तर पर नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है।
भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक स्तर पर नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में अब भाजपा मध्यप्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकों की घोषणा की गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजकों की नई सूची जारी की गई है। इस सूची के जरिए पार्टी ने संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश भाजपा में इन दिनों लगातार संगठनात्मक नियुक्तियां की जा रही हैं। इससे पहले भी विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में पदाधिकारियों की घोषणा की जा चुकी है। अब शिक्षक प्रकोष्ठ की इस नई सूची के बाद संगठन में गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है।