खेती की तस्वीर बदलने की तैयारी! CM मोहन की इस परियोजना से किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

Edited By Himansh sharma, Updated: 15 Nov, 2026 02:24 PM

mp cm launches 1 353 crore dahi irrigation project

रियोजना के माध्यम से आधुनिक भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए मां नर्मदा का जल सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा।

धार: जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के डही में 1,353.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जनजातीय अंचलों में कृषि विकास और किसानों की आर्थिक खुशहाली की दिशा में एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।

दरअसल, धार और आलीराजपुर जिले के कई गांवों में अब तक सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में किसानों को खेती के लिए बारिश पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी की कमी के कारण रबी सीजन में फसल लेना भी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। लेकिन अब डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना इस तस्वीर को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

PunjabKesariपरियोजना के माध्यम से आधुनिक भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए मां नर्मदा का जल सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इससे धार और आलीराजपुर जिले के 126 गांवों की लगभग 47 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। वहीं, करीब 1.26 लाख किसान परिवार इस परियोजना से लाभान्वित होंगे।

सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने से किसानों को अब केवल मानसून के भरोसे खेती नहीं करनी पड़ेगी। इससे रबी की फसल का रकबा बढ़ने, कृषि उत्पादन में वृद्धि और किसानों की आमदनी में सुधार की संभावनाएं मजबूत होंगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और आजीविका के लिए दूसरे क्षेत्रों में होने वाले पलायन को कम करने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर शुरू हुई यह परियोजना जनजातीय बहुल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल किसानों के खेतों तक पानी पहुंचेगा, बल्कि जनजातीय अंचलों में समृद्धि, आत्मनिर्भरता और विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!