मध्य प्रदेश कांग्रेस में अचानक बड़ा बदलाव, 3 पुराने चेहरे हटे, 4 नए नेताओं की एंट्री

Edited By Himansh sharma, Updated: 20 Nov, 2026 01:33 PM

mp congress announces major organizational reshuffle

मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए पार्टी हाईकमान ने बड़ा बदलाव किया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए पार्टी हाईकमान ने बड़ा बदलाव किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश संगठन में सह प्रभारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए तीन मौजूदा सह प्रभारियों को हटा दिया है, जबकि चार नए चेहरों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव को प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक समीकरणों में अहम कदम माना जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी ने तत्काल प्रभाव से कई राज्यों में AICC सचिवों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति का आदेश जारी किया है। इसी सूची में मध्य प्रदेश के संगठन की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब प्रदेश में सह प्रभारी के तौर पर चार नए नेता काम करेंगे।

इन चार नेताओं को मिली MP की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए सह प्रभारी बनाए गए नेताओं में नीतू वर्मा, पाल भाई अंबालिया, अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव शामिल हैं। पार्टी ने इन नेताओं को प्रदेश संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। माना जा रहा है कि नए सह प्रभारियों के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को गति देने की कोशिश होगी।

PunjabKesari

तीन पुराने सह प्रभारियों को हटाया

इस फेरबदल में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के तीन सह प्रभारियों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। इनमें संजना जाटव, रणविजय सिंह लोचव और उषा नायडू के नाम शामिल हैं। यानी प्रदेश में अब सह प्रभारियों की पुरानी टीम की जगह नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है।

दूसरे राज्यों में भी बदली जिम्मेदारियां

कांग्रेस ने केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों में भी नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को पंजाब और भूपेंद्र मरावी को झारखंड का सह प्रभारी बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुल मिलाकर कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले से मध्य प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा। अब देखना होगा कि नए सह प्रभारी प्रदेश में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को किस तरह आगे बढ़ाते हैं और पार्टी को इसका कितना फायदा मिलता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!