MP Election: अब कांग्रेस प्रत्याशी का हुआ बुधनी में विरोध, 'माफ़ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज' के नारे लगे

Edited By Vikas kumar, Updated: 20 Nov, 2018 05:27 PM

mp election now the congress candidate s protest in budhni

विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टी नेताओं को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में इस बार कांग्रेस एवं बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। यही कारण है कि, जनसम्पर्क के दौरान कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस प्रत्या...

सीहोर: विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टी नेताओं को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में इस बार कांग्रेस एवं बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। यही कारण है कि, जनसम्पर्क के दौरान कहीं भाजपा तो कहीं कांग्रेस प्रत्याशियों को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले और बुधनी विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को जनता का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने यादव का विरोध करते हुए 'माफ़ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज के नारे भी लगाए'।

PunjabKesari

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के गढ़ बुधनी विधानसभा से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अरुण यादव को मैदान में उतारा है। वे पहली बार बुधनी से चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज को उनके ही घर में घेरने के लिए अरुण यादव को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है। इसीलिए वे जनसंपर्क के लिए लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनसे पूछ लिया कि, हम कांग्रेस को क्यों वोट दें। इसके बाद लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और 'माफ़ करो महाराज हमारा नेता शिवराज' के नारे लगाए गए। इसके बाद अरुण यादव वहां से चले गए। इससे पहले शिवराज की पत्नि व बेटे को यहां पर जनता के विरोध का सामना करना पड़ चुका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!