जैविक खेती के सहारे MP के किसान ने बदली सोच, 8 साल पहले छोड़ चुके हैं परंपरागत खेती

Edited By meena, Updated: 18 Jun, 2019 12:13 PM

mp farmer changed his mind from village to outside states

बनखेड़ी गांव के गरधा में रहने वाला एक किसान पिछले 8 साल से जैविक खेती से चर्चा का विषय बना हुआ है। मानसिंह गुर्जर नाम का यह किसान सच में कृषि कर्मण्य अवार्ड का अधिकार रखता है। इतना ही नहीं इनका पूरा परिवार ही जैविक खेती के लिए समर्पित है...

पिपरिया (सूरज सिंह राजपूत): बनखेड़ी गांव के गरधा में रहने वाला एक किसान पिछले 8 साल से जैविक खेती से चर्चा का विषय बना हुआ है। मानसिंह गुर्जर नाम का यह किसान सच में कृषि कर्मण्य अवार्ड का अधिकार रखता है। इतना ही नहीं इनका पूरा परिवार ही जैविक खेती के लिए समर्पित है। उनकी छोटी बेटी भी जैविक खेती का पूरा ज्ञान रखती है। किसान के छोटे बेटे का कहना है कि रासायनिक खाद खेती के लिए हानिकारक होती है। इसलिए सभी किसानों को जैविक खेती करनी चाहिए ताकि शुद्ध अनाज से खुद को व अपने देश को स्वस्थ रखा जा सकें। 

PunjabKesari

मानसिंह गुर्जर ने इस बार भी गेंहू तथा चना की खेती की और गेंहू में 15 से 16 पर एकड़ का एवरेज़ निकाल। मानसिंह कई बार कई जगह सम्मानित हो चुके हैं। जैविक खेती के लिए उन्हें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पुरस्कृत भी कर चुके हैं। 

PunjabKesari

मानसिंह गुर्जर से जैविक खेती के गुण सीखने लोग अन्य प्रदेशों से भी आते है। जिसमें मानसिंह ने पंजाब से आए दर्जनों किसानों को जैविक खेती के गुर सिखाए इतना ही नहीं मानसिंह ने खुद पंजाब जाकर भी कई किसानों को जैविक खेती के गुर सिखाए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय रासायनिक दवा की मार झेल रहा है, जिससे वहां की जमीन पूरी तरह बंजर हो चुकी है और कैंसर जैसी बीमारी ने भी अपने पैर पसार लिए है। जिससे वहां के कृषि विशेषज्ञ जैविक खेती की ओर ध्यान दे रहे हैं। मानसिंह बताते है की जैविक खेती में कोई लागत नहीं है यह गाय के गोबर और गोमूत्र और नीम की पत्ती जैसी चीजों से बनाया जाता जो हमें आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसमें पैसा भी खर्च नहीं होता और इस अनाज को खाने में कोई हानि भी नहीं होती और यह अनाज लेकर मंडियों में भी भटकना नहीं पड़ता। घर से ही बिक जाता है तथा रासायनिक अनाज से महंगा बिकता है।

PunjabKesari

वहीं जब कृषि विस्तार अधिकारी और तहसीलदार संजीव सक्सेना निरीक्षण करने मानसिंह के खेत पर पहुंचे तो वे खेती देखकर खुश हो गए तथा किसान की मेहनत की प्रशंसा की। उनके साथ पहुंचे कृषि विस्तार अधिकारी वी पी रघुवंशी ने कहा यदि राज्य का हर किसान जैविक खेती की ओर अग्रसर नहीं हुआ तो एक दिन प्रदेश का पंजाब जैसा हाल होगा। जहां रासायनिक खेती के कारण कैंसर जैसी गंभीर बीमारी फैल रही है। रासायनिक खेती से जमीन काफी कठोर तथा बंजर होती जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!